• Fri. Mar 29th, 2024

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

गौसाला में डाला जा रहा ट्रेंचिंग ग्रांउड का कूडा, गंदगी और बदबू से बिमारियों का मंडरा रहा खतरा

Jun 16, 2022
गौसाला में पड़ा है कूड़ागौसाला में पड़ा है कूड़ा
Spread the love
इस तरह फैला है कूड़ा
इस तरह फैला है कूड़ा

श्रीनगर। श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे बने ट्रेंचिंग ग्रांउड़ में बिखरे कूडे से यहां रह रहें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़े गले कूड़े की बदबू फैलने और कूड़ा जलाने से यहां लोगों गंभीर बिमारी का शिकार हो रहें है। लेकिन नगर निकाय और प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। जबकि ट्रेंचिंग ग्रांउड़ का कूड़ा अब नगर निकाय की गौसाला में भी डाला जा रहा है। कहा कि यहां पर प्रशासन की मनाही के बाद भी कूड़ा डंप किया जा रहा है। जबकि ट्रेंचिंग ग्रांउड की सफाई किए जाने को लेकर प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हुए है। लेकिन उसके बावजूद भी यहां दिन प्रतिदिन कूड़ा फेंका जा रहा है। स्थानीय निवासी राधा देवी, संपत सिंह, आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि ट्रेंचिंग ग्रांउड में फैली गंदगी से यहां रह रहें लोगों का जीना दश्वार हो गया है। कहा कि कूडे के जलने और गंदी बदबू से यहां के लोगों को गंभीर बिमारियों का खतरा मड़राना शुरू हो गया है। कूड़े के बिखराव और गंदगी और तेज हवाओं के कारण सारा कूड़ा घरों के अंदर जा रहा है। साथ ही उनके प्रतिष्ठान भी पुरी तरह से बंद पड़े हुए है। कहा कि इस संदर्भ में गढ़वाल सांसद, स्थानीय विधायक और प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर ट्रेंचिंग ग्रांउड के कूड़े का निस्तारण किए जाने की मांग की है, बावजूद भी कूडे का निस्तारण तक नहीं हो पा रहा है। कहा कि अब कूड़े को नगर निकाय के गौसाल के अंदर फैका जा रहा है। जिससे आवार गायों सड़कों में घुमने को मजबूर है। वहीं श्रीनगर के नगर आयुक्त अजयवीर सिंह ने कहा कि कूडा निस्तारण किए जाने और व्यवस्था को बनाने में समय लगेगा। कहा कि गौसाला का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page