• Fri. Mar 29th, 2024

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

भालू के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल,सीएचसी गैरसैंण में किया जा रहा है उपचार।

Jul 22, 2022
Spread the love

गैरसैंण–  तहसील के कंडारी खोड़ (माईथान) निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर आज दोपहर के समय भालू ने हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग ग्रामीण बुरी तरीके से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह कंडारी उम्र 60 वर्ष आज दोपहर को रिंगाल/घास लेने जंगल गये हुए थे। जहाँ पहले से घात लगाये भालू ने दोपहर के समय उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसमे की वो गंभीर रूप में से घायल हो गए। जिन्हें गांव वालों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैण डॉ अर्जुन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए बलवंत सिंह का उपचार किया जा रहा है। बताया कि उनको गंभीर चोटें आई हुई हैं, जिसमे चोटें – 2 जगह सिर पर 4 जगह मुंह पर,गर्दन में तथा दाएं हाथ के पीछे, बाएं पांव पर और नीचे वाले होंठ पर चोटे हैं और सारी चोटें गंभीर है। दाएं हाथ पर 6,गले पर 9,सिर में 14, चेहरे पर 22, निचले होंठ पर 1, दाएं कान पर 3, गले के पीछे 1 सहित टोटल 56 टांके लगे हैं। घायल ग्रामीण का उपचार जारी है। उपचार के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत,डॉ अभिनव,डॉ रोहित,डॉ अरुण,डॉ द्रावित,अवतार सिंह,मोहित,हरीश मौजूद रहे। भगवान से प्रार्थना रहेगी कि यह घटना किसी और के साथ ना घटे और घायल व्यक्ति जल्द ही स्वस्थ हो जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page