उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बार्डर पर ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर के बीच जबदरस्त भींडत हुई है।
इस हादसे में 6 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत व 30 से अधिक श्रद्वालु घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाली में कुल 45 श्रद्वालु षामिल थे, जो उत्तम नगर गुरूद्वारे में जा रहे थे।
ये सभी श्रद्धालु सितारगंज के शक्ति फार्म के बासगर ग्रामसभा छेत्र के बताए जा रहे है।
दरअसल आज ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ये श्रद्वालु बिलासपुर क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। तभी अचानक किच्छा बिलासपुर मार्ग पर सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत केंटर से हो गई। जिसमें कई घायल व गंभीर घायन हो गये। घटना में घायल 19 लोगो को उपचार के लिए बहेड़ी ले जाया गया ,जिसमे 5 लोगो की मौत हो गई वहीं एक श्रद्धालु की किच्छा में उपचार के दौरान मौत हुई। दुर्घटना में घायल 17 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 5 घायलों को हलदानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं मृतकों में पुरुष महिला व बच्चे भी शामिल है।
इस दौरान सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुॅचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही आंशिक रूप से घायलों को 25 हज़ार, गंभीर घायलों को 50 हज़ार और मृतकों के आश्रितों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा भी की। वहीं उन्होनें चिकित्सकों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सितारगंज सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करने की भी सीएम ने बात कही।