अकिता की मां की अचानक बिगडी तबीयत
बेस चिकित्सालय श्रीकोट मे भर्ती
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने जाना हालचाल
श्रीनगर। डोभ श्रीकोट की अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की बृहस्पतिवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उन्हें गुरुवार दोपहर बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों का कहना है एक दिन और निगरानी में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर अंकिता की माँ का हाल पूछा।
अंकिता भंडारी की दर्दनाक हत्या के बाद उनके परिजनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हर रोज घर में सांत्वना देने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस परिजन इस हत्याकांड के बाद तनाव की स्थिति से भी गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां की तबियत खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.रविंद्र बिष्ट ने कहा कि तनाव के कारण उनका ब्लड प्रेशर फल्कच्वेट कर रहा था। कहा कि उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनकी सभी जरूरी जांचे कराई गई हैं। बीपी के अलावा उन्हें अन्य कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि मेडिसिन वार्ड में उन्हें डा. लीना की निगरानी में भर्ती कराया गया है। कहा स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।