• Fri. Mar 29th, 2024

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Oct 15, 2022
Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मियों की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यवाही न किए जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। आज विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों ने प्रशासनिक भवन में हेमवती नंदन बहुगुण की मूर्ति के आगे एकत्र होकर सभा आयोजित की। इस दौरान कर्मचारियों ने विवि के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विवि प्रशासन उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा कर रहा है। जिससे कर्मियों के हित बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि अगर जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती है तो कर्मचारी आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। कर्मचारी दैनिक वेतन भोगियों को समायोजित करने, कर्मचारियों के प्रमोशन समेत भ्रष्ट अधिकारियों की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर बीते 50 दिनों से क्रमिक अनशन पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page